रोहतक पुलिस के 12 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए

रोहतक पुलिस के 12 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस के 12 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक विद्यानंद ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है।

निरीक्षक कृष्ण लाल, हॉनरेरी निरीक्षक नरेश कुमार, हॉनरेरी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हॉनरेरी निरीक्षक रामकिशन, हॉनरेरी निरीक्षक कुलदीप सिंह, उप.नि. नरेन्द्र सिंह, उप.नि. दयानंद, उप.नि. सुरेन्द्र, उप.नि. देईचंद, उप.नि. राजमल, स.उप.नि. वीरभान सिंह व महिला स.उप.नि. सुरेश कुमारी सेवानिवृत्त हुए है। उप पुलिस अधीक्षक विद्यानंद ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है। (29/06)