हरियाणा पर्यटन की 50वीं वर्षगांठ 1 सितंबर को

तिलयार पर्यटन केंद्र पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

हरियाणा पर्यटन की 50वीं वर्षगांठ 1 सितंबर को

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा पर्यटन द्वारा 1 सितंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित रिसॉर्ट्स में उत्साह व उमंग के साथ हरियाणा पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। हरियाणा पर्यटन निगम की स्थापना 1 सितंबर 1974 को हुई थी।

 

स्थानीय तिलयार पर्यटन केंद्र के प्रबंधक नरेंद्र राणा ने बताया कि इस दिन को यादगार बनाने के लिए तिलयार पर्यटन केंद्र पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जाएंगी। पर्यटक इस दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं रेस्टोरेंट में उचित दर पर बुफे का लुत्फ़ उठा सकेंगे। बच्चों, महिलाओं व पर्यटकों के लिए स्थानीय खेलों की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी तथा तिलयार पर्यटन केंद्र पर स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा।