छठा एमडीयू बुक फेयर 2023 21 से 23 नवंबर तक

छठा एमडीयू बुक फेयर 2023 21 से 23 नवंबर तक

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का विवेकानंद पुस्तकालय 21 से 23 नवंबर तक छठे एमडीयू बुक फेयर 2023 का आयोजन करेगा।

विवेकानंद पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ. सतीश मलिक ने बताया कि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि इस पुस्तक मेले का शुभारंभ करेंगे। इस पुस्तक मेले में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन समूह, लेखक एवं शिक्षाविद् शामिल होंगे।