रोहतक जिले में 8 लाख 31 हजार 166 मतदाता लेंगे विधानसभा आम चुनाव में हिस्साः जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार

चारों विधानसभाओं में 4 लाख 40 हजार 22 पुरुष मतदाता, 3 लाख 91 हजार 144 महिला मतदाता।

रोहतक जिले में 8 लाख 31 हजार 166 मतदाता लेंगे विधानसभा आम चुनाव में हिस्साः जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जिला की चारों विधानसभाओं में 8 लाख 31 हजार 166 मतदाता हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 में आगामी एक अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में से 4 लाख 40 हजार 22 पुरुष मतदाता, 3 लाख 91 हजार 144 महिला मतदाता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि महम-60 विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 98 हजार 359 मतदाताओं में से एक लाख 5 हजार 877 पुरुष मतदाता, 92 हजार 482 महिला मतदाता है। गढ़ी-सांपला-किलोई-61 विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 20 हजार 35 मतदाताओं में से एक लाख 17 हजार 669 पुरुष मतदाता तथा एक लाख 2 हजार 366 महिला मतदाता है। रोहतक-62 विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 97 हजार 460 मतदाताओं में से एक लाख 2 हजार 114 पुरुष मतदाता, 95 हजार 346 महिला मतदाता है। कलानौर-63 विधानसभा (अजा) विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 15 हजार 312 मतदाताओं में से एक लाख 14 हजार 362 पुरुष मतदाता, एक लाख 950 महिला मतदाता है।