रोहतक पुलिस के 9 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए

रोहतक पुलिस के 9 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस में कार्यरत 9 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बुधवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना की तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मियों में निरीक्षक सतबीर सिंह, निरीक्षक मैनपाल, उप निरीक्षक रमेश कुमार, उप निरीक्षक जगबीर सिंह, उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक रोशनलाल, मुख्य सिपाही जितेंद्र सिंह, मुख्य सिपाही राजीव कुमार व मुख्य सिपाही संदीप कुमार शामिल हैं। उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने जीवन का सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा।