जन्म कल्याणक के मौके पर भव्य रथ यात्रा का आयोजन आज

सात दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में दूर-दूर से पहुंच रहे जैन श्रद्धालु।

जन्म कल्याणक के मौके पर भव्य रथ यात्रा का आयोजन आज

रोहतक, गिरीश सैनी। दिगंबर जैन मंदिर सराय मोहल्ला एवं सकल जैन समाज द्वारा झज्जर रोड स्थित भगवान शांतिनाथ जैन मंदिर, जैन जती में आयोजित सात दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के तीसरे दिन गर्भ कल्याणक उत्तर क्रिया में मंत्र आराधना, अभिषेक, शांति धारा, नित्यमय पूजा, हवन विधान व मण्डल प्रतिष्ठा श्रद्धालुओं द्वारा की गई।

 

यह जानकारी देते हुए राजीव जैन ने बताया कि मुनि प्रणम्यसागर महाराज के दर्शन करने व प्रवचन सुनने के लिए दिल्ली, नजफगढ़, जींद, हिसार, गुरुग्राम, हांसी, झज्जर सहित दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जन्मकल्याण धूमधाम से मनाया जाएगा और भव्य रथ यात्रा पूरे शहर में निकाली जाएगी।

 

प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी नितिन भैया ने विनय पाठ, नवदेवता पूजन, गर्भ कल्याणक पूजा संपन्न कराई। तीसरे दिन पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मुनि महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया। सायं काल श्रीजी की मंगल आरती, स्वप्नों का फलादेश, माता मरुदेवी की आरती सहित गीत, नृत्य, तत्व चर्चा व छप्पन कुमारियों द्वारा भेंट समर्पण किया। इस दौरान समाजसेवी विजय कुमार  जैन, पं. हरेन्द्र शास्त्री, पं. सनक कुमार, पं. विनोद कुमार, संस्था प्रधान अतुल जैन, अजय जैन, चक्रेश जैन, मनोज जैन पंसारी, शलेष जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।