यज्ञशाला के दानपात्र से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

यज्ञशाला के दानपात्र से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस ने आर्य नगर क्षेत्र से यज्ञशाला के दानपात्र से चोरी की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है।

प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-2 रोहतक निवासी जितेन्द्र की शिकायत के आधार पर जांच में सामने आया कि 27.11.2023 को वैदिक भक्ति साधन आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यज्ञशाला में रखे दानपात्र को अज्ञात युवक चोरी कर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच के दौरान 28.11.2023 को आरोपी दीपक उर्फ मिली निवासी आर्य नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।