हिन्दी शब्दावली प्रतियोगिता में अनीता रल्हन प्रथम

हिन्दी शब्दावली प्रतियोगिता में अनीता रल्हन प्रथम

रोहतक, गिरीश सैनी। हिंदी पखवाड़े के तहत स्थानीय रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा हिंदी शब्दावली संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मूलत: उर्दू भाषा के उन शब्दों को शामिल किया गया जिनका प्रयोग हिंदी भाषा में आज भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी शब्दावली का संरक्षण व संवर्धन करना रहा। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता में अनीता रल्हन प्रथम, सुनीता चावला दूसरे तथा ललिता कत्याल तीसरे स्थान पर रही। मीनू मेहंदीरत्ता, गीता वाधवा व पारुल जैन को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्या ममता भोला ने सभी को हिंदी दिवस की बधाई दी और हिंदी भाषा के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन की सराहना की। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव अशोक गुप्ता, शाखा सचिव विजय गुप्ता व अंजू गुप्ता मौजूद रही।