बेस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिता में अंजली व कनिका ने बाजी मारी

बेस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिता में अंजली व कनिका ने बाजी मारी

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतर-सदन बेस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता को आगे लाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करते हैं।

इस प्रतियोगिता में गंगा सदन की अंजली व कनिका ने प्रथम, नर्मदा सदन की विनिता ने दूसरा तथा कावेरी सदन की आरुषि चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने अनुपयोगी सामान का इस्तेमाल कर सजावटी वस्तुएं बनाई। प्राचार्या सुमिता सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षिका सुनीता शर्मा एवं संतरा देवी ने किया।