समाचार वाचन प्रतियोगिता में अनमोल प्रथम, स्नेहा द्वितीय

समाचार वाचन प्रतियोगिता में अनमोल प्रथम, स्नेहा द्वितीय

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में हिंदी विभाग द्वारा समाचार वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संचालिका डॉ.अंजू देशवाल ने कहा कि समाचार का उद्देश्य लोगों को महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी देना, सूचित करना व शिक्षित  करना होता है। मंच संचालक किरण देवी ने कहा कि समाचार लोगों और दुनिया के बीच संचार का सबसे बड़ा साधन है।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों से 32 विद्यार्थियों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक समाचार वाचन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. चित्रा शर्मा, अनिला बठला व डॉ  सीमा रानी ने निभाई। अनमोल ने प्रथम, स्नेहा ने दूसरा व हर्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार तान्या को मिला। प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार तनेजा ने विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान डॉ.गीता देवी, डॉ. सुमन रानी सहित अन्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।