मेहंदी में अंतिमा, गायन में आर्यन और नृत्य प्रतियोगिता में कशिश ने बाजी मारी

मेहंदी में अंतिमा, गायन में आर्यन और नृत्य प्रतियोगिता में कशिश ने बाजी मारी

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लालनाथ हिंदू कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को बनाए रखने के लिए तथा विद्यार्थियों को संस्कृति से अवगत कराने के लिए निरंतर ऐसे आयोजन किए जाते हैं।

महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ प्रमिला यादव ने बताया कि इस दौरान मेहंदी, संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संकायों से छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम सह-संचालिका डॉ चित्रा शर्मा ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में अंतिमा प्रथम, कशिश दूसरे तथा बबीता तीसरे स्थान पर रही। गायन प्रतियोगिता में आर्यन प्रथम, पलक दूसरे व ऐश्वर्या तीसरे तथा नृत्य प्रतियोगिता में कशिश प्रथम, लतिका दूसरे व हर्षिता तीसरे स्थान पर रही। मंच संचालन डॉ दीप्ति शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ अंजू देशवाल, डॉ चित्रा शर्मा, डॉ सन्नी कपूर, डॉ रिचा व डॉ शिखा फोगाट ने निभाई।