अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्य तिथि पर भाजपा जालंधर केंद्रीय विधानसभा में 4  जगह दी गई श्रद्धांजलि  

मनोरंजन कालिया पूर्व मंत्री पंजाब व अन्य ने भेंट किये श्रद्धासुमन  

अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्य तिथि पर भाजपा जालंधर केंद्रीय विधानसभा में 4  जगह दी गई श्रद्धांजलि  

जालंधर: आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्य तिथि पर भाजपा जालंधर केंद्रीय विधानसभा में 4  जगह श्रद्धांजलि दी गई I इस अवसर पर मनोरंजन कालिया पूर्व मंत्री पंजाब ने श्रद्धासुमन भेंट करते हुए कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश पर ही नहीं  बल्कि 130  करोड़ जनता के दिलों पर राज किया है I  वह स्मृतियों के रूप में 130  करोड़ लोगों के दिलों में आज भी जिन्दा है I  उनका बहुमुखी व्यक्तित्व  था---  ओजस्वी वक्ता,  उच्च कोटि के कवि, स्टेट्समैन और उनके पास मानवता के लिए धड़कने वाला दिल था I  उनके प्रधांनमंत्री कार्यकाल में भारत परमाणु शस्त्र देश बना, देश की सुरक्षा अंतरिक्त और बाहरी  व  अर्थवयवस्था   मजबूत हुई,  डॉलर में मुकाबले रूपया मजबूत हुआ और महंगाई न के बराबर थी I   उनका सारा राजनितिक जीवन भावी पीढ़ी के लिए राजनितिक क्षेत्र में उच्च मूल्यों  के निर्वाह हेतु पथ प्रदर्शक रहेगा I   अगर पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया जाता है तो स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को शक्तिशाली भारत के निर्माता के रूप में याद किया जायेगा I  

मुख्य रूप में श्रद्धांजलि देने वालो में मनजिंदर सिंह चठा, पार्षद व  शेल्ली खन्ना, पार्षद,  रजत मोहिंद्रू , राजीव वालिया , पुनीत शुक्ला, वरिंदर शर्मा , पूर्व पार्षद , कर्ण  वर्मा , शेट्टी गुरया , शंटी, सरदार गुरनाम सिंह, वरिंदर चढ़ा , वेद रतन, आशीष चोपड़ा , अशोक सरीन, प्रदीप खुल्लर , सुभाष भगत , राजिंदर शर्मा , मंडल अध्यक्ष , शाम शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष , बलबीर सिंह बिट्टू, पूर्व पार्षद , रोहित तुलसी , विनय सभरवाल , कमलेश व अन्य थे I