भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मिला राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मिला राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां को परिसर में ऊर्जा संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022-23 के लिए 500 किलोवाट से ऊपर के संस्थानों और संगठनों (सरकारी और निजी स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय) की श्रेणी के तहत राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एसएलईसीए 2022-23) में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हरियाणा सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा बीपीएस महिला विश्वविद्यालय को उसके ऊर्जा संरक्षण अभियान के लिए सम्मानित किया गया है। महिला विश्वविद्यालय के कार्यकारी अभियंता विकास दहिया ने वीरवार को चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। बतौर मुख्य अतिथि, हरियाणा के बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने यह पुरस्कार एवं एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय समुदाय को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कुशल नीतियों व मार्गदर्शन में महिला विश्वविद्यालय ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।