भाजपा का षड्यंत्र हुआ फेल, चेहरा हुआ बेनकाब: विधायक भारत भूषण बतरा 

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से कांग्रेसजनों में खुशी की लहर, रोहतक में बांटे लड्डू। 

भाजपा का षड्यंत्र हुआ फेल, चेहरा हुआ बेनकाब: विधायक भारत भूषण बतरा 

रोहतक, गिरीश सैनी। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अब जनता की मांग है कि लोकसभा से जिस स्पीड के साथ राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई थी, उसी तेज़ी के साथ 24 घंटे में उनकी सदस्यता बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि यह सत्य की जीत है, सत्यमेव जयते।

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद विधायक बतरा शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेस जनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, इस पूरे प्रकरण ने भाजपा सरकार की नीयत को एक बार फिर जनता के सामने उजागर किया है। भाजपा सरकार हर उस आवाज को दबाना चाहती है जो सच है। 

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला ऐतिहासिक है, और इस फैसले से आम आदमी की आवाज मजबूत होती है! उन्होंने कहा कि भाजपा ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए, वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश की है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद भाजपा की नींद उड़ी हुई है।विधायक ने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद इंडिया एक नया स्वरूप लेगा।

इस मौके पर कदम सिंह अहलावत, रघुबीर सैनी, पंकज सचदेवा, रोमी ग्रेवाल, कुलदीप केडी, संगीता सहरावत, गीता भारती, विकास परमार, विकास गोयल, अनुराग परवाना, सुनील बड़क, सुरेश राणा, संदीप सिवाच, मृदुला शर्मा, अनीता भाटिया, निर्मला बल्हारा, नीतू शर्मा, ममता रानी, बंटी जुनेजा, भावना हुड्डा, सलोचना, मुकेश, शकुंतला, सुनीता बल्हारा, चिराग शर्मा, मामराज स्वामी, सोनू सैन आदि मौजूद रहे।