भीमेश्वरी देवी विकास बोर्ड बनाकर सीएम मनोहर लाल ने किया ऐतिहासिक व धर्मनगरी बेरी के विकास का सुनहरा प्लान तैयार: विक्रम कादियान

भीमेश्वरी देवी विकास बोर्ड बनाकर सीएम मनोहर लाल ने किया ऐतिहासिक व धर्मनगरी बेरी के विकास का सुनहरा प्लान तैयार: विक्रम कादियान

झज्जर, गिरीश सैनी। भाजपा सरकार ने सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में धर्मनगरी बेरी के सुनियोजित  विकास का खाका भीमेश्वरी देवी विकास बोर्ड बनाकर तैयार किया है। यह बेरी के विकास का  इतिहास लिखेगा। बेरी के विकास प्लान 2041 की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बेरी का अंतिम विकास प्लान वर्ष 2041 के लिए स्कूल 534.20 हेक्टेयर क्षेत्र पर रखा गया है जो 42 हजार आबादी के लिए प्रस्तावित है। जबकि अंतिम विकास प्लान में रिहायशी, औद्योगिक, व्यावसायिक एवं संस्थागत उपयोग के लिए विभिन्न प्रस्तावनाएं दी गई है। जिसके अंतर्गत रिहायशी एरिया 97 हेक्टेयर, वाणिज्यिक एरिया 28:50 हेक्टेयर, औद्योगिक एरिया 42.50 हेक्टेयर, परिवहन एवं संचार एरिया 55 हेक्टेयर तथा अन्य उपयोगी कार्य के लिए जमीन योजना प्रस्तावित की है। इस अंतिम विकास को आम जनता के सुझाव के लिए सार्वजनिक किया गया है ।

कादियान ने कहा कि मंदिरों के शहर बेरी को छोटी काशी के रूप में जाना जाता है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में आध्यात्मिक व धार्मिक संस्थान है। यहां अयोध्या प्रसाद, लाल रूडमल, जानकीदास आदि की हवेलियां, शिवालय व सरोवर है। हवेलियां पर लालू, फुल्लू, हरनारायण, चंद्रभान, बिहारी लाल, रायसिंह , चंद्रभान का भवन निर्माण व भीति चित्रों का हुनर दर्ज है। बेरी में सेठों की यादगार, छतरियां भी कला का नमूना है। बेरी के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को सहेज कर इसे धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे जल्दी ही झज्जर कलानौर रेलवे लाइन के जरिए रेलवे के मानचित्र में भी दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ लगते ऐतिहासिक गांव दूबलधन में ऋषि दुर्वासा के साधना स्थल पर तीर्थ सरोवर का जीर्णोद्धार कार्य जन सहयोग से युद्ध स्तर पर चल रहा है।

कादयान ने मदाना खुर्द की चौपाल कार्यक्रम के दौरान जन समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर सरपंच मदाना खुर्द जोगेंद्र नारा, सरपंच मदाना कलां अमित कुमार, हरी प्रकाश यादव, सुरेश नारा, सूबे कौशिक, पं. रामबीर, पं. राजबीर, जतिन यादव, डॉ राजबीर दुजाना, महेंद्र पटवारी, इंद्रजीत शर्मा, चेयरमैन ब्लॉक बेरी प्रशांत, ब्लॉक समिति सदस्य बिट्टू, राजीव शेरिया, सूरजमल माजरा, विनोद आदि मौजूद रहे।