पूर्व मंत्री ग्रोवर का जन्मदिन मनाया

पूर्व मंत्री ग्रोवर का जन्मदिन मनाया

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में शनिवार को हरियाणा भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर हिंदू प्रबंध समिति के अधिकारी, ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर मनीष ग्रोवर का स्वागत किया गया। 

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने सर्वप्रथम पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ मंगल सेन की प्रतिमा पर माला अर्पण किया और संस्थान परिसर में पौधारोपण किया। हिंदू प्रबंध समिति प्रधान सुदर्शन कुमार धींगडा ने ग्रोवर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह समाज की सेवा के साथ-साथ इस महाविद्यालय की सेवा के लिए सदा तत्पर रहते हैं। हिंदू प्रबंध समिति के पूर्व प्रधान राजेश कुमार सहगल ने भी ग्रोवर को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर हिंदू प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।