अनिल बंसल के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

रोहतक, गिरीश सैनी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को स्थानीय घनीपुरा स्थित अल्पना ऑप्टिकल वाले दिवंगत अनिल बंसल के घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत अनिल बंसल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि गत दिवस अनिल बंसल का आकस्मिक निधन हो गया था। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, राजकमल सहगल, रमेश भाटिया, चेयरमैन हरिश कौशिक आदि शामिल रहे।