भाजपा के प्रति नाराजगी को कांग्रेस संगठन की कमी से पूरा भुना नही सकी: बीरेंद्र सिंह

भाजपा के प्रति नाराजगी को कांग्रेस संगठन की कमी से पूरा भुना नही सकी: बीरेंद्र सिंह

-कमलेश भारतीय
कांग्रेस संगठन की कमी के चलते भाजपा के प्रति हरियाणा में भारी नाराजगी को पूरा भुना नहीं सकी। यह कहना है कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ बीरेंद्र सिंह का । प्रस्तुत है उनसे बातचीत का हिस्सा:  ‌
-भाजपा से किन बातों पर नाराजगी ? 
-जवान, किसान और खिलाड़ी -तीनों नाराज। तीनों पर संसद में समय समय पर चर्चायें भी हुईं । ये राष्ट्रीय मुद्दे रहे और हरियाणा सरकार की भूलें और फैसले भी नाराजगी को बढ़ाते रहे। 
-क्या हरियाणा सरकार संकट में है? यह गिर सकती है? 
-यह बात चार जून के परिणाम पर निर्भर कर रही है। यदि कांग्रेस सफल होती है तो यह सरकार भंग होनी चाहिए और ऐसी हालत में अक्तूबर की बजाय सितम्बर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। 
-क्या बृजेन्द्र विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? 
-आदेश मिलने पर तैयार हैं। 
-क्या कांग्रेस प्रत्याशियों को भितरघात का डर भी सता रहा है? 
-कांग्रेस की बजाय यह भितरघात का डर भाजपा प्रत्याशियों को ज्यादा सता रहा है। 
-आप कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने गये थे? 
-मैंने सिरसा, सोनीपत और कुरूक्षेत्र में प्रत्याशियों के हक में प्रचार किया। 
-हिसार लोकसभा क्षेत्र में? 
-उचाना तक सीमित रहा। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश मिलने आये थे, मेरे वर्कर्स की नाराजगी दूर करने और इससे कुछ फर्क भी पड़ा।  
-हिसार लोकसभा क्षेत्र में आपका आंकलन क्या है? 
-कांग्रेस के लिए उकलाना, उचाना, नारनौंद में लीड मिलने के आसार बने हैं तो हिसार, हांसी, बरवाला और बवानी खेड़ा में भाजपा आगे रह सकती है जबकि नलवा और आदमपुर में कड़ी टक्कर बताई जा रही है कांग्रेस व भाजपा में। ज्यादा बड़ी लीड किसी को नहीं मिलेगी, ऐसा अनुमान है। 
-राम रहीम पर आये फैसले पर क्या कहेंगे? 
-ये तो एविडेंस पर निर्भर रहा केस। 
-क्या राम रहीम की भाजपा को वोट डालने की अपील काम करेगी?
-इन बातों से कुछ नहीं होता आजकल।