डिप्टी सीएम ने गांव गिरावड़ के खिलाड़ियों से किया वादा निभायाः जितेंद्र बल्हारा

डिप्टी सीएम ने गांव गिरावड़ के खिलाड़ियों से किया वादा निभायाः जितेंद्र बल्हारा

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव गिरावड़ में महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए 100 किट भेजी हैं। जजपा व्यापार प्रकोष्ट के जिला प्रधान जितेंद्र बल्हारा के गांव गिरावड़  में सितम्बर माह में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान महिला हॉकी खिलाड़ियों उपमुख्यमंत्री के समक्ष हॉकी किट की मांग रखी थी।

जजपा जिला प्रधान दलबीर भराण की अध्यक्षता में वीरवार को गांव गिरावड़ मे महिला हॉकी खिलाड़ियों को ये 100 किट वितरित की गई। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ट के जिला प्रधान जितेंद्र बल्हारा ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने महिला खिलाड़ियों से किया वादा निभाया। कोच संदीप ने बताया कि 3 सालों में गांव की लगभग 15 लड़कियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया है। 

इस मौके पर सतीश, फूल राणा, राजकुमार, सुरेश जांगड़ा, अमित, वजीर सिंह, बलजीत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।