विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की मामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की मामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने स्थानीय डीएलएफ कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की मामी सुमित्रा देवी के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंच कर शोक व्यक्त किया। 

उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सुमित्रा देवी धार्मिक और सामाजिक सोच की महिला थी। उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की और परिवार को एकजुट रखा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। 

इस दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, संजय आहूजा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने शिवाजी कॉलोनी में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपू नागपाल के पिता और वार्ड 19 की निवर्तमान पार्षद मुक्ता नागपाल के 63 वर्षीय ससुर जवाहर नागपाल के निधन पर भी शोक जताया। उन्होंने नागपाल के निवास पर पहुंच कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।