ढाका फिर बने रोहतक भाजपा के जिलाध्यक्ष

ढाका फिर बने रोहतक भाजपा के जिलाध्यक्ष

रोहतक, गिरीश सैनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर के 22 जिलों में 27 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा सोमवार को की गई। रविवार को प्रत्येक जिले में जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे। इसी कड़ी में रोहतक भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका एडवोकेट को फिर से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ढाका को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सतेंद्र परमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हे आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश भर में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिला प्रभारी ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संगठनात्मक मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, चुनाव अधिकारी संदीप जोशी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।