भवन निर्माण श्रमिक संघ की जिला इकाई गठित, चांद बने प्रधान

भवन निर्माण श्रमिक संघ की जिला इकाई गठित, चांद बने प्रधान

रोहतक, गिरीश सैनी। भवन निर्माण श्रमिक संघ (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) की एक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष चांद की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन जिला सचिव प्रदीप ने किया।

इस बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष रामेहर जांगड़ा, महासचिव मोमिन पानीपत, प्रदेश सचिव महेंद्र तथा जिला मंत्री राहुल मौजूद रहे। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में चांद को अध्यक्ष, प्रदीप को उपाध्यक्ष, राजकुमार को महासचिव, प्रवीण को सचिव, ऋषि को सहसचिव चुना गया। महिला विंग की सचिव राजबाला, कैशियर महिपाल तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य रत्न, आशा व सूरज को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।