दोआबा कॉलेज द्वारा स. प्रकाश सिंह बादल को भावभीनी श्रद्धांजलि 

दोआबा कॉलेज द्वारा स. प्रकाश सिंह बादल को भावभीनी श्रद्धांजलि 
दोआबा कॉलेज में सन. 2001 में आई.टी. बलॉक के निर्माण के समय आयोजित किए गए हवन यज्ञ में भाग लेते हुए स. प्रकाश सिंह बादल, श्री चन्द्र मोहन व अन्य गण्यमाण्य।

जालन्धर, 27 अप्रैल, 2023: दोआबा कॉलेज जालन्धर के द्वारा पंजाब के पाँच बार रह चुके भूतपूर्व मु2य मंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री चन्द्र मोहन- प्रधान कालेज मैनेजिंग कमेटी ने बताया कि वर्ष 2001 में अपने दौरे के दौरान स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा अपने कर कमलों से दोआबा कॉलेज में आई.टी. बलॉक के हवन यज्ञ में शामिल होकर इसका नींव पत्थर रखा था उन्होंने बताया कि स. प्रकाश सिंह बादल हर दिल अज़ीज, प्रभावशाली, सर्मपित एवं वचनबद्ध नेता होते हुए पंजाब की राजनीति में एक बहुत बड़े कद्दावार नेता थे जिन्होंने सदैव ही जनता के कल्याण के हेतु कार्य किया तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी प्राध्यापकों के लिए ग्रांट इन एड स्कीम को भी लेकर आए। प्रिंसीपल डा. प्रदीप भंडारी एवं समूह स्टॉफ द्वारा स. प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की।