गौड़ कॉलेज से सेवानिवृत्ति पर डॉ अंजू शर्मा को दी भावभीनी विदाई

गौड़ कॉलेज से सेवानिवृत्ति पर डॉ अंजू शर्मा को दी भावभीनी विदाई

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मंगलवार को हिंदी विभागाध्यक्ष एवं उप-प्राचार्या डॉ अंजू शर्मा की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। डॉ अंजू शर्मा को अंगवस्त्र, फूलमाला व बुके देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने डॉ अंजू शर्मा के सेवाकाल की सराहना करते हुए हुए कहा कि उनकी कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। डॉ अंजू शर्मा ने इस दौरान अपने अनुभव साझा किए। मंच संचालन डॉ पिंकी चौहान व डॉ मंजू शर्मा ने किया। इस दौरान गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थाओं के पूर्व महासचिव एडवोकेट शिव शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ एसके गौड़, गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ वारीज पांडेय, गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ महाश्वेता सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।