लोक प्रशासन में वर्तमान चुनौतियां विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

लोक प्रशासन में वर्तमान चुनौतियां विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद  विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में सोमवार को - लोक प्रशासन मे वर्तमान चुनौतियां विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।

व्याख्यान कार्यक्रम के प्रारंभ मे  विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने स्वागत भाषण दिया तथा व्याख्यान की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। सेंटर फॉर लॉ एंड गवर्नेंस, जेएनयू, नई दिल्ली की सेवानिवृत प्रो. डॉ. अमिता सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता यह व्याख्यान दिया।

प्रो. अमिता सिंह ने वर्तमान समय में प्रशासन के सामने खड़ी चुनौतियों जैसे- खाद्यान्न आपदा, बेरोजगारी, आपदा प्रबन्धन, विभिन्न संस्थाओं मे समन्वयन की कमी, सामाजिक न्याय, सरकार एवं प्रशासनिक संबंध, नीति निर्माण में प्रशासन एवं लोगों की सहभागिता, सामाजिक समृद्धीकरण, स्थानीय प्रशासन आदि पर विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे।

लोक प्रशासन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सतबीर सिंह चाहर ने आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुंडू, डॉ. जगबीर नरवाल, डॉ समुन्दर सिंह, डॉ. सुमन लता सहित सभी शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।