पारिवारिक रिश्ते हमारी संस्कृति और परम्परा के संवाहकः मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

कहा, बदलते परिवेश में पारिवारिक रिश्तों को संरक्षित करने के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास।

पारिवारिक रिश्ते हमारी संस्कृति और परम्परा के संवाहकः मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि पारिवारिक रिश्ते केवल भावनात्मक जुड़ाव नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और परम्परा के संवाहक है। इस बदलते दौर में हमें पारिवारिक रिश्तों को संरक्षित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी स्थानीय शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना से किया। उन्होंने कहा कि समाज में पारिवारिक रिश्तों की हानि हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान में समाज में संस्कार भरने के का कार्य करते है। संस्कार विहीन होने से व्यक्ति मनुष्य के समान हो जाता है।

प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों में पारिवारिक रिश्तों की गहराई और उनके महत्व को उजागर किया गया है। बतौर मुख्य वक्ता हिन्दू शिक्षा समिति कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. ऋषिराज विशिष्ट, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आदित्य बत्तरा, एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सीबीएलयू, भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी, सुरेश बंसल, डॉ. दिनेश मदान, वीना कौशिक, एमके गुलाटी सहित अन्य मौजूद रहे।