नॉर्थ जोन खेल प्रतियोगिता में सिरतार के पांच दिव्यांग खिलाड़ियों ने जीते पदक
रोहतक, गिरीश सैनी। स्पेशल ओलम्पिक भारत हरियाणा के सौजन्य से लुधियाना में आयोजित नॉर्थ जोन खेल प्रतियोगिता में स्थानीय सिरतार संस्थान के पांच दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्थान निदेशक डॉ ए.डी. पासवान ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ी पूजा ने 50 मीटर रेस में स्वर्ण पदक व प्रतीक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। दिव्यांग खिलाड़ी वंश ने 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांग खिलाड़ी लोकेश ने 2 किमी साइकिल रेस में स्वर्ण पदक जीता। वहीं 5 किमी साइकिल रेस में कुनाल ने रजत तथा लोकेश ने कांस्य पदक हासिल किया। संस्थान परिसर पहुंचने पर निदेशक एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी।