रोहतक व कलानौर विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य पर्यवेक्षक विनोद पी. कावले रोहतक पहुंचे

रोहतक, गिरीश सैनी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान रोहतक व कलानौर विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए सामान्य पर्यवेक्षक विनोद पी. कावले रोहतक पहुंचे। वर्ष 2008 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी विनोद पी.कावले स्थानीय सिंचाई विश्राम गृह में ठहरे हैं। विधानसभा चुनाव तथा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के संदर्भ में कोई भी नागरिक, राजनीतिक दल व प्रत्याशी सामान्य पर्यवेक्षक से विश्राम गृह में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर सकते हैं तथा उनके मोबाईल-8708945401 व दूरभाष संख्या-01262-250117 पर भी संपर्क कर सकते हैं।