अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गौड़ कॉलेज में छात्राओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गौड़ कॉलेज में छात्राओं को किया सम्मानित

रोहतक, गिरीश सैनी। शिक्षा लड़कियों को सशक्त बनाने की कुंजी है। शिक्षा के माध्यम से ही वे अज्ञानता और पूर्वाग्रह की बेड़ियों से मुक्त हो सकती हैं। यह बात गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में यूथ रेडक्रॉस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों की असीमित क्षमता का जश्न मनाने और उनकी भलाई व सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। इस मौके पर यूथ रेडक्रॉस काउंसलर्स भी मौजूद रहे।