खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में जीजेयू की महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में जीजेयू की महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की महिला तीरंदाजी टीम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में चैंपियन रही। दो अन्य मुकाबलों में खिलाड़ियों ने रजत पदक व कांस्य पदक भी हासिल किया। तीरंदाजी टीम के खिलाड़ियों ने कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई से मुलाकात की। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने भी खिलाड़ियों व उनके कोच को शुभकामनाएं दी।

खेल निदेशक डॉ. शशि भूषण लूथरा ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में तीरंदाजी रिकर्व राउंड ईवेंट में संगीता, अवनी, भावना व प्रीति की संयुक्त टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि रिकर्व राउंड मिक्स टीम इवेंट में खिलाड़ी सचिन व संगीता ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, रिकर्व राउंड एकल टीम इवेंट में संगीता ने कांस्य पदक हासिल किया। इस दौरान तीरंदाजी टीम के कोच मनजीत सिंह व संदीप उनके साथ रहे। इस मौके पर सहायक निदेशक मृणालिनी, कोच सुरेश, विनोद कुमार, बसंत कुमार, स्वीटी, संजीव, जगदीश, विनोद कुमार, राहुल, अजय, विकास, मनजीत कुमार व सरोज मौजूद रहे।