महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर है हरियाणा सरकार: महिला आयोग उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल 

अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारी को भी समझे: कुलपति प्रो सुदेश

महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर है हरियाणा सरकार: महिला आयोग उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल 

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर है तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।

सोनिया अग्रवाल शुक्रवार को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारियों तथा छात्राओं के साथ संवाद कर रही थी। उन्होंने उपस्थित जन का आह्वान किया कि छात्राओं को रिश्तों की गरिमा बनाए रखना सिखाएं तथा भावी जीवन के लिए तैयार करें।  

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रावास में अच्छा वातावरण प्रदान करे और छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाएं। उन्होंने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने की बात कही। साथ ही छात्राओं को साइबर अपराधों और इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने की बात भी कही।

संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो सुदेश ने कहा कि महिला शिक्षा व सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिला मुद्दों को लेकर अभी भी बेहतर करने की गुंजाइश है। कुलपति प्रो सुदेश ने उपस्थित जन से अपने अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारी को भी समझने का आह्वान किया। कुलपति ने उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में चीफ वार्डन डॉ सुमन दलाल ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा से अवगत कराया। कार्यक्रम संचालन डॉ मंजू पंवार ने किया। तत्पश्चात उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने विश्वविद्यालय के छात्रावास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत की तथा छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जीजाबाई छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर कार्यवाहक कुलसचिव प्रो श्वेता सिंह, प्रॉक्टर प्रो इप्शिता बंसल, उपकुलसचिव डॉ नीलम मलिक, वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज अंशु, महिला पुलिस थाना की एसएचओ सुदेश सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय अधिकारी मौजूद रहे। /02/08/204