हरियाणवी अभिनेत्री अंजवी ऑस्ट्रेलिया में सम्मानित हुई

हरियाणवी अभिनेत्री अंजवी ऑस्ट्रेलिया में सम्मानित हुई

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा इन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एसोसिएशन द्वारा हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणवी अभिनेत्री अंजवी सिंह हुड्डा को हरियाणवी संस्कृति और हरियाणवी वेब सीरीज व फिल्मों में उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गया। 

इस सम्मान से अभिभूत अंजवी ने कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर आज विदेश में अपने काम के लिये सम्मानित होने पर गर्व महसूस हो रहा है  और गांव से विदेश तक के सफ़र का एक एक कठिन पल याद आया। अंजवी ने बताया कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड से कई बार नवाज़ा गया है। लेकिन विदेशी धरती पर अपने गांव और प्रदेश का नाम सुनकर एक अलग ही सुकून मिला। 

इस मौक़े पर रोजर कुक, टोनी बुती विधायक, म्रीडिथ हम्मत विधायक, याज मुबारकाई विधायक, मेयर इरविन मार्क, मेयर रूथ, गरिमा दहिया, राहुल दहिया, संदीप, सत नारायण आदि मौजूद रहे।