मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में प्रदेश भर के 1000 युवा थामेंगे भाजपा का दामन

प्रदेशाध्यक्ष पं. मोहनलाल और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रहेंगे मौजूद।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में प्रदेश भर के 1000 युवा थामेंगे भाजपा का दामन

रोहतक, गिरीश सैनी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़ने में जुटी भाजपा द्वारा मंगलवार को बड़े स्तर पर रोहतक में युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की मौजूदगी में लगभग एक हजार युवा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल पहुंचकर भाजपा की नीतियों में निष्ठा जताएंगे।

हरियाणा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अक्षित के नेतृत्व में हरियाणा के सभी 90 विधानसभा हलकों से 1000 से अधिक युवा मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों में आस्था जताते हुए दोपहर एक बजे भाजपा का दामन थामेंगे। इस दौरान भाजपा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पं. मोहनलाल बडौली व प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया भी मौजूद रहेंगे।