भारतीय सेनाएं हर सुरक्षा चुनौती का सामना करने में सक्षम हैः प्रो. किरोड़ी सिंह

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व मानचित्र पर भारत एक मजबूत सामरिक स्थिति रखता है। आज के समय में विश्व के सभी देश भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनाना चाहते है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत की रक्षा सेनाएं आज हर सुरक्षा चुनौती का सामना करने में सक्षम है। यह उद्गार एमडीयू के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में- वेस्ट एशिया इन टरमोईल एंड स्टेकस फॉर इंडिया विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में मुख्य वक्ता प्रो. किरोड़ी सिंह ने व्यक्त किए।
प्रो. किरोड़ी सिंह ने कहा कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष आज के समय में चिंता का विषय बना हुआ है और इस क्षेत्र में संघर्ष और बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण मानवीय संकट का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आज के समय में गाजा पट्टी में हालत बहुत खराब है, जिसका असर पूरी दुनिया के ऊपर दिखाई दे रहा है। उन्होंने भारत और इजरायल के बीच रक्षा संबंधों पर भी चर्चा की।
प्रारंभ में विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने व्याख्यान की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला एवं मुख्य वक्ता का स्वागत किया। विद्यार्थी तनु शर्मा ने मंच संचालन किया और सौरभ ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. प्रताप सिंह, डॉ.योगेंद्र सिंह, डॉ. प्रोमिला, डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. योगेश बाजवान, डॉ. विनोद मलिक, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अरुणा, डॉ.अमित कुमार सहित शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।