कारगिल विजय दिवस पर विद्यार्थियों को दी भारत के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी

कारगिल विजय दिवस पर विद्यार्थियों को दी भारत के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ के डॉ विवेक बाल्यान ने बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत के स्वर्णिम इतिहास से परिचित कराते हुए जम्मू, कश्मीर, लेह, लद्दाख, द्राक्ष आदि क्षेत्रों में तैनात भारतीय सैनिकों के बारे में  बताया। 

प्राचार्या ममता भोला ने आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को राष्ट्र एवं वीर सैनिकों के प्रति आदर व सम्मान का भाव रखने के लिए प्रेरित किया।  इस दौरान सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।