स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम में बीटेक विद्यार्थियों को दी कम्युनिकेशन स्किल्स विकसित करने की जानकारी

स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम में बीटेक विद्यार्थियों को दी कम्युनिकेशन स्किल्स विकसित करने की जानकारी

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय के सौजन्य से बीटेक के नए विद्यार्थियों के लिए जारी स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम में मंगलवार को विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्रों में व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. अंजन कुमार बराल व उप समन्वयक डॉ. संजीव माथुर हैं। 

विषय विशेषज्ञ सिहान हरीश सिराधना ने 'मिक्सड मार्शल आर्टस के साथ सेल्फ डिफेंस' विषय पर बोलते हुए आत्मनिर्भरता एवं आत्म रक्षा तकनीकों की जानकारी दी। टीम वीरांगना ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में महारत हासिल करने का सुझाव दिया। 

विषय विशेषज्ञ डॉ साक्षी जैन ने 'प्रोफिशिएंसी मॉड्यूल इन इंगलिश (इम्पोटेंस ऑफ कम्युनिकेशन स्किल्स)' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अंग्रेजी एवं कम्युनिकेशन स्किल्स का विकास करने के तरीकों की जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ डॉ जयदेव बिश्नोई ने 'हाउ टू डिवलैप इफेक्टिव ओरल कम्युनिकेशन' विषय पर अपने व्याख्यान में बताया कि बोलचाल की भाषा व लिखने की भाषा में अंतर होता है। इसलिए हमें बोलने का अभ्यास करते रहना चाहिए ताकि कम्युनिकेशन स्किल्स के विकास के साथ-साथ बोलने में असहजता के डर को समाप्त किया जा सके। उन्होंने ओरल कम्युनिकेशन के विकास के लिए विभिन्न रणनीतियों का जिक्र भी किया।