विद्यार्थियों को दी लाइफ स्किल्स की जानकारी

विद्यार्थियों को दी लाइफ स्किल्स की जानकारी

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में डेवलपमेंट ऑफ सॉफ्ट स्किल्स एंड एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट विषयक साप्ताहिक कार्यशाला प्रारंभ हुई। बतौर मुख्यातिथि इमसॉर (एमडीयू) से प्रो. दिव्या मल्हान ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआर कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुनीता आर्या एवं डॉ संदीप जुनेजा (एसोसिएट ट्रेनर,महिंद्रा प्राइड क्लासरूम) मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ महाश्वेता ने की।

प्रो. दिव्या मल्हान ने हार्ड स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने व्यक्तित्व को निखार कर ही हम तेज गति से बदल रहे समाज के साथ चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं को प्रस्तुत करने का हुनर विकसित करना ही आज के समय की मांग है।

डॉ सुनीता आर्या ने भी जीवन कौशल के विकास पर जोर दिया। डॉ संदीप जुनेजा ने संप्रेषण कौशल एवं साक्षात्कार कौशल के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। प्लेसमेंट सेल अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने मंच संचालन किया। डॉ गीता रानी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ सविता शर्मा, डॉ सोन किरण, पूनम अत्री आदि मौजूद रहे।