पत्रकार मनोज वर्मा बने हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की रोहतक जिला इकाई के अध्यक्ष

पत्रकार मनोज वर्मा बने हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की रोहतक जिला इकाई के अध्यक्ष

रोहतक, गिरीश सैनी। पत्रकार मनोज वर्मा को हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की रोहतक जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 
इस आशय की जानकारी देते हुए यूनियन के संरक्षक सोमनाथ शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया ने बताया कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शेष पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत करने का अधिकार दिया गया है। वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ शर्मा, सुभाष बजाज, अनिल शर्मा, लोकेश जैन सहित अन्य पत्रकारों ने मनोज वर्मा की नियुक्ति का स्वागत किया है।