हिंदू कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में करण व पलक प्रथम

हिंदू कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में करण व पलक प्रथम

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ व विवेकानंद केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ प्रोमिला यादव ने स्वामी विवेकानंद द्वारा दी गई शिक्षाओं को मानव जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, खेल गतिविधि तथा नाटक में भागीदारी की।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में करण व पलक प्रथम, सोफिया, सागर, सतीश व प्रीति तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि समाज में स्वामी विवेकानंद का योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम के अंत में डॉ चित्रा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 53 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर वंदना रंगा, डॉ प्रवीण खत्री, रश्मि रेखा, अमर, सुमन, नीतू, कृष्ण, आशीष, दीपक, बलराम आदि मौजूद रहे।