पर्यावरण पर भाषण प्रतियोगिता में किरण प्रथम

पर्यावरण पर भाषण प्रतियोगिता में किरण प्रथम

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लालनाथ हिंदू कॉलेज के विज्ञान संकाय के तत्वावधान में पर्यावरण संबंधित विषयों पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि “पर्यावरण में परिवर्तन”, “जल संरक्षण” तथा “ग्लेशियर संरक्षण” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा करने का उद्देश्य प्रकृति को बचाना है।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में किरण ने प्रथम, विश्वजीत ने दूसरा व ईशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार दिव्या को मिला। मंच संचालन रितु लोहान व प्रतिभा ने किया। इस दौरान डॉ मनीष, डॉ सविता, डॉ सीमा, सरयू, ज्योति व संजीव मौजूद रहे।