कीर्तन दरबार 9 मार्च को

कीर्तन दरबार 9 मार्च को

रोहतक, गिरीश सैनी। भाई सोमा शाह सेवा समिति द्वारा स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित सामुदायिक केंद्र में आगामी 9 मार्च, रविवार को महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता भारत भूषण अरोड़ा एवं सदस्य कमल लूथरा एडवोकेट ने बताया कि इस कीर्तन दरबार की शुरुआत सुबह 9:00 बजे श्री सुखमणि साहिब के पाठ के साथ की जाएगी। इसके बाद सुबह 11:00 बजे से भाई गुरविंदर शाह सिंह मौजूद संगत को शब्द कीर्तन और प्रवचन से निहाल करेंगे। कीर्तन उपरांत दोपहर 1:30 बजे से गुरु का लंगर अटूट बरताया जाएगा।