हरियाणवी लोक साहित्य पर व्याख्यान आयोजित

हरियाणवी लोक साहित्य पर व्याख्यान आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा -हरियाणवी साहित्य का बढ़ता वर्चस्व विषय पर आयोजित एक विशेष व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता, साहित्यकार डॉ पूर्ण चंद शर्मा ने हरियाणवी लोक साहित्य को वेदों, लोकगीतों एवं लोक कथाओं के माध्यम से समझाया और बताया कि लोक साहित्य, संस्कृति व जीवन मूल्यों का संवाहक है। उन्होंने कहा कि लोकगीत हमारे जीवन के भाव एवं विचार होते हैं, जिनका वास्तविकता से संबंध होता है। प्राचार्य डॉ रश्मि लोहचब ने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान डॉ नीरज व सुमन देवी सहित छात्राएं मौजूद रही।