वर्ल्ड ओबेसिटी डे पर व्याख्यान आयोजित

बरवाला, गिरीश सैनी। वर्ल्ड ओबेसिटी डे पर नेशनल कॉलेज ऑफ़ आयुर्वेद में आयोजित व्याख्यान में विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश प्रसाद ने बढ़ते हुए मोटापे से संबंधित अहम जानकारियां साझा की।
उन्होंने विद्यार्थियों को शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के उपायों के बारे में बताया। इस दौरान मोटापे के विभिन्न कारणों और उसके प्रभावों पर भी चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. त्रिभुवन पारीक, स्वस्थ वृत्त विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीति व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति भी मौजूद रहे। कॉलेज के निदेशक कृष्ण दुहन ने कहा कि निकटवर्ती क्षेत्रों में लोगों को मोटापे और उसके निवारण के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।