39 वर्ष की सेवा उपरांत माया देवी सेवानिवृत्त

39 वर्ष की सेवा उपरांत माया देवी सेवानिवृत्त

रोहतक, गिरीश सैनी। रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय की गैर शिक्षक कर्मी माया देवी 39 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुई। विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। प्राचार्या ममता भोला ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। 

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुराग जैन, प्रबंधक हरीश वाधवा, कोषाध्यक्ष महेंद्र गुलाटी ने भी माया देवी के अच्छे स्वास्थ्य व सुखद जीवन की कामना की। विद्यालय के शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। विद्यालय प्रशासन द्वारा माया देवी को स्मृति चिह्न भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके परिजन भी मौजूद रहे।