जीजेयू कर्मियों की सेवानिवृति पर त्रिवेणी लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जीजेयू कर्मियों की सेवानिवृति पर त्रिवेणी लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा कर्मचारियों सुरेन्द्र सरदाना व रमेश चन्द्र त्रिपाठी की सेवानिवृति पर आयोजित सम्मान समारोह में उनके हाथों से त्रिवेणी लगवाकर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रधान विपिन वधवा ने की। संचालन महासचिव संदीप झुरिया ने किया।
संघ के प्रधान विपिन वधवा ने दोनों कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। संघ के प्रेस सचिव मुकेश तंवर ने बताया कि संघ द्वारा सेवा सम्मान समारोह में प्रत्येक कर्मचारी की सेवानिवृति पर एक पौधा लगाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान संघ के उपप्रधान दीपक जांगड़ा, सहसचिव सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमारी शर्मा, राजेश, पूर्व प्रधान देशराज वर्मा, चरणदास अठवाल, महासचिव पुनीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।