दीपावली पर शिक्षा भारती विद्यालय में मिनी ट्रेड फेयर लगा

दीपावली पर शिक्षा भारती विद्यालय में मिनी ट्रेड फेयर लगा

रोहतक, गिरीश सैनी । दीपावली के अवसर पर रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में वीरवार को मिनी ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो हीरा सिंह यादव ने प्रबंधक अनुराग जैन, शादी लाल विरमानी, वेद प्रकाश सेतिया, भद्रेश जैन, श्वेता जैन व प्राचार्य ममता भोला के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

प्रबंध समिति का ओर से सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का आग्रह किया गया। प्राचार्य ममता भोला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों को बच्चों द्वारा बनाए गए दीपावली के ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए गए। इस मौके पर हस्त निर्मित बंदनवार, सजे हुए दीये व ग्रीटिंग कार्ड तथा खाने-पीने के व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। इसके साथ ही निशाना लगाओ इनाम जीतो, पानी में सिक्के ढूंढ़ो, बैलून टावर, लेमन और स्पून, ब्रींजैल पीकिंग, स्ट्रा एंड स्पून, कप विद लक, लक्ष्य साधो, मैग्नेटिक खेल,  हुल्ला हूप आदि मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नन्हे मुन्ने बच्चों ने गायन, नृत्य, कविता-पाठ की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य ममता भोला ने आभार व्यक्त किया।