पानीपत ग्रामीण के निगम पार्षद ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ

पानीपत ग्रामीण के निगम पार्षद ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ

रोहतक, गिरीश सैनी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की के रोहतक स्थित निवास पर सोमवार को पानीपत ग्रामीण के नगर निगम पार्षद विजय जैन ने भाजपा छोड़कर अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। जैन ने कांग्रेस की नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त की।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान भी मौजूद रहे। 

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पार्टी में पूर्ण मान-सम्मान का विश्वास दिलाया।