दही-हांडी प्रतियोगिता में नर्मदा सदन ने मारी बाजी

दही-हांडी प्रतियोगिता में नर्मदा सदन ने मारी बाजी
Source: IANS

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विवि के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कुलपति प्रो सुदेश ने समस्त विवि परिवार को जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी समृद्ध पुरातन संस्कृति के प्रतीक हैं और ऐसे आयोजन छात्राओं को अपनी प्राचीन परंपराओं से जोड़े रखने में सहायक हैं।

कार्यक्रम संचालक संगीता एवं सुनीता शर्मा ने बताया कि इस मौके पर आयोजित दही-हांडी प्रतियोगिता में नर्मदा सदन ने प्रथम और कावेरी सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या सुमिता सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और छात्राओं को ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया।