एमकेजेके में ‘राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस’ मनाया

एमकेजेके में ‘राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस’ मनाया

रोहतक, गिरीश सैनी। भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जन्मदिन पर महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में सोमवार को ‘राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस’ मनाया गया। इस दौरान पुस्तकालय विभाग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकों एवं अन्य पठनीय सामग्री, पत्र पत्रिकाओं की प्रदर्शनी आयोजित की गई।

प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ. रंगनाथन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध प्रतियोगी पुस्तकों व पत्र-पत्रिकाओं का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पुस्तकालय अध्यक्ष उर्मिला राठी ने बताया कि पुस्तकालय विज्ञान में करियर के अच्छे विकल्प मौजूद हैं। छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने पुस्तक प्रदर्शनी का उत्साह पूर्वक अवलोकन किया। इस दौरान डॉ. सीमा, डॉ. सुनीता देशवाल, आशा खर्ब, सरिता छिकारा तथा पुस्तकालय स्टाफ से सोनिया, सीमा व प्रवीण मौजूद रहे।