राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया

राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में पद्मश्री प्रो. एस.आर. रंगनाथन (भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक) की 132वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया। 

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कादयान ने कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया। उन्होंने पुस्तकालय विज्ञान के महत्व और प्रो. एस.आर. रंगनाथन के योगदानों पर प्रकाश डाला।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीराम पांडे ने बतौर विशिष्ट वक्ता -वर्ग, ध्यान और स्वतंत्रता: रंगनाथन के प्रमुख योगदानों का एक प्रतिबिंब विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने पुस्तकालय और पुस्तकालय अध्यक्ष के महत्व को भी रेखांकित किया।

आभार प्रदर्शन प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार सिवाच ने किया। कार्यक्रम संचालन शोधार्थी आशीष ने किया। इस दौरान शोधार्थी राजवीर, देवेंद्र, राखी प्रीति, आशीष, शंकर व रमन सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।